logo

रांची : जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल

चोट.jpg

रांचीः 
मांडर थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दो गुटो में विवाद चल रहा था। जिसे सुलझाने पुलिस पहुंची हुई थी। लेकिन गुस्साए गांववालों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। जिससे 2 पुलिसकर्मी घायल हो गये। दोनों को काफी चोट लगी है। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए निकट के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को दे दी गई है। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपियों की चिन्हित कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक पुलिस कर्मी के सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटनास्थल पर ही उनके सिर से काफी मात्रा में रक्त का स्त्राव हो रहा था। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने उनको तुरंत उठाकर अस्पताल ले गये हैं।