logo

झारखंड सरकार ने वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को दी 5 लाख रुपये की  सहायता राशि 

झारखंड सरकार ने वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को दी 5 लाख रुपये की  सहायता राशि 

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना (road accident) में मृत रांची के कैलास नगर निवासी स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना (Chief Minister Jharkhand International Migrant Worker Grant Scheme)' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि (financial assistance) प्रदान की गई। यह सहायता राशि श्रम मंत्री एवं राज्यसभा सांसद द्वारा दिवंगत के परिजनों को सौंपी गई। मालूम हो कि स्व. राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग प्रशिक्षक (yoga instructor) के रूप में कार्यरत थे, जहाँ एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। परिजनों द्वारा पार्थिव शरीर (mortal remains) को स्वदेश लाने हेतु राज्य सरकार से गुहार लगाई गई थी।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने त्वरित कार्रवाई की

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री के आदेश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने त्वरित कार्रवाई की। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तथा हनोई (वियतनाम) स्थित भारतीय दूतावास से निरंतर समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं। तत्पश्चात पार्थिव शरीर को हनोई से कोलकाता हवाई अड्डे लाया गया। कोलकाता हवाई अड्डे से पार्थिव शरीर को रांची स्थित उनके पैतृक आवास तक सकुशल एवं सम्मानपूर्वक पहुँचाने के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी। तत्पचात 05 अक्टूबर को शव रांची लाया गया था।


 

Tags - Raja Kumar Verma Vietnam Jharkhand Government Migrant Worker Financial Assistance