logo

हजारीबाग में अवैध बालू लदे वाहन ने 6 युवतियों को रौंदा

raunda.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग में अवैध बालू लदे वाहन ने 6 युवतियों को कुचल दिया है। घटना टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड की है। सभी युवतियों की हालत नाजुक बनी हुई है। सबका हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये लड़कियां पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थीं। सभी सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करने गई थीं। तभी अवैध बालू लदा एक वाहन तेजी से जा रहा था। जिसने 6 लड़कियों को रौंद दिया। घटना गुरुवार सुबह की है।


गांव वालों ने भर्ती करवाया अस्पताल में 
बताया जा रहा है कि लड़कियों के साथ हादसा होने के बाद वह काफी देर तक वहीं पड़ी रहीं। काफी देर बाद गांव की एक गाड़ी वहां से गुजर रही थी तो उसकी नजर लड़कियों पर पड़ी। उसने स्थानीय लोगों को इस बारे में बताया। एक-एक कर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सभी युवतियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। युवतियों की स्थिति देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। 

वाहन जब्त

जिस वाहन ने लड़कियों को टक्कर मारी वह अनियंत्रित होकर नाली से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया है। चालक फरार हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।