logo

गढ़वा के बिजका बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग, सब्जी विक्रेता दीपक चौधरी की गोली मारकर हत्या

ybube.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिला में दिनदहाड़े एक सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार की है, जहां जमीन विवाद में अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण हाट बाजार में सब्जी बेच रहे दीपक नामक युवक को मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने सामने से सीने में तीन गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए डालटनगंज स्थित एमएमसीएच ले जाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के फकीराडीह निवासी दीपक चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह प्रतिदिन की तरह बिजका बाजार में सब्जी बेचने गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गहन जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Tags - Garhwa district murder case Bijka Bazaar shooting Daylight murder in Garhwa Unknown assailants shooting case Jharkhand crime news Ranka SDPO statement Fakiradih village incident Jharkhand law and order news Police investigation ongoing Jharkhand