logo

वंदना दादेल बनाई गई झारखंड की गृह सचिव

नोल्ोलो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड की नई गृह सचिव वंदना दादेल बनाई गई हैं। निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। वंदना दादेल वन एवं पर्यावरण विभाग सचिव के साथ मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के भी प्रधान सचिव के प्रभार में हैं। मालूम हो कि कल ही चुनाव आयोग ने झारखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिव को उनके पद से हटाया था। इसके बाद कार्मिक विभाग झारखंड ने गृह सचिव के पद के लिए वंदना दादेल, मनीष रंजन और अबू बकर सिद्दीकी के नाम आयोग को भेजे थे। इनमें से वंदना दादेल को गृह सचिव बनाया गया है। वर्तमान में दादेल कैबिनेट सचिव हैं। इससे पहले भी वह गृह सचिव रह चुकी थीं।