logo

वंदना डाडेल बनीं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव, अधिसूचना जारी

वंदना डाडेल बनीं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव, अधिसूचना जारी

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रधान सचिव अब वंदना डाडेल होंगी। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी वंदना डाडेल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रधान सचिव नियुक्त करने संबंधी अधिसूचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जारी कर दी है। वंदना अपने कार्यों के साथ कार्मिक विभाग और गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगी। इसके अलावा जितेंद्र कुमार सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अगले आदेश तक जियाडा का प्रबंध निदेशक और खान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें सौंपा गया है। मालूम हो कि सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का के खिलाफ वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें हटा दिया गया था। इसके बाद से सीएम के प्रधान सचिव का पद खाली था। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT