द फॉलोअप डेस्क
1996 बैच के आईएएस अधिकारी वंदना डाडेल और मस्त राम मीणा को मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति दी गयी है। यह एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। इस तरह अब दो अधिकारी और सीएस रैंक में हो जाएंगे। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। चर्चा है कि वंदना डाडेल को राज्य का अगला मुख्य सचिव भी बनाया जा सकता है। इसके अलावा कई अन्य आईएएस अधिकारियों को भी प्रधान सचिव, सचिव, विशेष सचिव और संयुक्त सचिव रैंक में प्रोन्नति दी गयी है। सभी प्रोन्नतियां एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। प्रोन्नति के बाद सभी अधिकारी वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे।

प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति
अमिताभ कौशल सचिव वाणिज्य कर विभाग
सीनियर टाइम स्केल में प्रोन्नति
श्रुति राजलक्ष्मी एसडीएम चक्रधरपुर, रवि कुमार एसडीएम देवघर, श्रीमती दीपेश कुमारी एसडीएम खूंटी, सुलोचना मीना एसडीएम मेदिनीनगर, प्रांजल ढांढा एसडीएम चास बोकार
अपर सचिव में प्रोन्नति
नीतीश कुमार सिंह डीसी सरायकेला, प्रेरणा दीक्षित डीसी गुमला, शशि प्रकाश सिंह डीसी हजारीबाग, उत्कर्ष गुप्ता डीसी लातेहार, हेमंत सती डीसी साहेबगंज, कुमार ताराचंद डीसी लोहरदगा, कीर्तिश्री जी डीसी चतरा

विशेष सचिव
सूरज कुमार निदेशक सूडा, आदित्य कुमार आनंद निदेशक पशुपालन, जिशान कमर निदेशक गव्य विकास, मृत्युंजय कुमार बर्णवाल मनरेगा आयुक्त, शशिरंजन राज्य परियोजना निदेशक शिक्षा परियोजना, किरण कुमारी पासी निदेशक समाज कल्याण, एके सत्यजीत अपर सचिव राज्यपाल सचिवालय, अभय नंदन अंबष्ठ अपर सचिव महिला एवं बाल विकास, विधानचंद्र चौधरी अपर सचिव भवन निर्माण, शैलेंद्र कुमार लाल मिशन निदेशक सह सीईओ कौशल विकास मिशन, राजीव रंजन अपर सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय, सुनील कुमार अपर सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, सुनील कुमार सिंह निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी झारखंड, विजय कुमार गुप्ता अपर सचिव वित्त विभाग के अलावा केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थापित आकांक्षा रंजन को चयन ग्रेड लेवल-13 में शर्त के साथ प्रोन्नति दी गयी है।
सचिव रैंक में प्रोन्नति
अमीत कुमार वाणिज्यकर आयुक्त, राजीव रंजन विशेष सचिव योजना एवं विकास विभाग, अबु इमरान प्रबंध निदेशक झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, अमित कुमार निजी सचिव केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम
