logo

अच्छी खबर : वैष्‍णो देवी की यात्रा अब और होगी आसान, मंदिर तक पहुंचने के लिए बनाया जा रहा रोपवे

वैष्‍णो देवी की यात्रा अब और होगी आसान, मंदिर तक पहुंचने के लिए बनाया जा रहा रोपवे

डेस्कः
माता वैष्‍णो देवी की यात्रा पर जाने वाले माता के भक्तों के लिए अच्छी खबर है।  अब कटरा से भवन तक की यात्रा के लिए रोपवे की सुविधा शुरू होने वाली है। यह रोपवे कटरा और अर्ध कुंवारी के बीच शुरू होगा। रोपवे शुरू होने के बाद तीर्थ यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। स्थानीय कारोबारियों को इसका काफी फायदा भी होगा।

 

1,281 मीटर होगी रोपवे की लंबाई

इसके अलावा दुर्गा भवन, थीम पार्क और आरएफआईडी टैग सर्व‍िस भी जल्द शुरू होने वाली है।  श्री माता वैष्णा देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया। कटरा से अर्ध कुंवारी के बीच शुरू होने वाले रोपवे की लंबाई 1,281 मीटर होगी। 

 

 

भक्तों को और भी सुविधाएं देनी की तैयारी
बैठक में श्रद्धालुओं की यात्रा को परेशानी मुक्त बनाने के लिए और भी कई सुविधाएं शुरू करने पर सहमति बनी। भवन क्षेत्र में भीड़भाड़ से बचाव के लिए स्काईवाक पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा कटरा और इसके आसपास के क्षेत्र में आध्यात्मिक थीम पार्क विकसित किया जा रहा है।  कटरा और अर्ध कुंवारी में और स्टाफ आवास के निर्माण को भी मंजूरी दी गई।