logo

बैंक अधिकारी बन करते थे साइबर ठगी, पुलिस ने किया 4 अपराधियों को गिरफ्तार

बूहूबपूब.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के लोगों को बैंक अधिकारी बनकर अपना शिकार बना रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया है। आरोपियों की हुई पहचान
बताया जा रहा है कि पकड़े गए अपराधियों की पहचान गिरिडीह के रहने वाले 26 वर्षीय जितेन्द्र मंडल, लोकनियों गांव के रहने वाले 22 वर्षीय विकास दास, नयाडीह निवासी 26 वर्षीय जाकीर अंसारी और 42 वर्षीय भरत मंडल के रूप में की गई है। इनमें से एक आरोपी भरत मंडल पहले भी मध्य प्रदेश के भोपाल जेल में रह चुका है।कैसे देते थे वारदात को अंजाम
वहीं, घटना के संबंध में SP डॉ एहतेशाम बकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम केन्दुआटॉड (रघुनाथपुर) के जंगलों में की गई। इन आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 10/25 दर्ज किया गया है।  

मिली जानकारी के अनुसार, ये आरोपी भारतीय पोस्ट पेमेंट बैंक के अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे। इसके बाद उनसे 16 अंकों का ATM CVV नंबर और OTP प्राप्त करते थे। इसके बाद वे ई-वॉलेट्स और फर्जी बैंक खातों के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर साइबर अपराध को अंजाम देते थे।

Tags - Jamtara Cyber Crime Fraud Cyber Police 4 Arrested Crime News Jharkhand News Latest News Breaking News