logo

रांची : UPA विधायकों को रांची में ही रहने का निर्देश, कल JMM कार्यकर्ताओं का महाजुटान

JMMM1.jpg

रांचीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए ईडी ने 17 नवंबर को बुलाया है। सत्ता पक्ष में बैठकों का दौर आज दिन भर जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि सत्तापक्ष के सारे विधायक रांची में रहेंगे। इधर मंगलवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम से लौटते ही सीएम आवास में JMM विधायकों को तलब किया गया। कई विधायक पहुंचे। सीएम से कई बातों पर विधायकों का विचार विमर्श चला। इधर 17 और 18 नवंबर को JMM कार्यकर्ताओं का मोरहाबादी मैदान में महाजुटान होगा। 

भाजपा साजिश में लगी है

झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री के साथ झामुमो विधायकों की में वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा हुई। हम भाजपा की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। पार्टी के सभी विधायक झारखंड में ही रहेंगे। इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा के लिए बाहर जाने का कार्यक्रम रद्द किया गया है। भाजपा साजिश में लगी है। आज की बैठक में आगे की रणनीति बनेगी। मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि झामुमो की अपनी ताकत है। किसी की भी धमकी से डरने वाले नहीं है।

 


आज होगी बैठक 
ऐसी भी संभावना है कि कल जब सीएम ईडी ऑफिस जाएंगे तो पूरा हुजूम उनके साथ जाएगा। 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीयता तय होने के बाद कार्यकर्ताओं में एक अगल ही जोश है। वे रांची आकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताना चाहते हैं। आज 12.30 बजे मुख्यमंत्री आवास में विधायकों की बैठक बुलाई है। वहीं कांग्रेस के विधायकों की बैठक शाम चार बजे है। बैठक की गठबंधन के सारे विधायक मुख्यमंत्री आवास में जुटेंगे।