logo

सिमडेगा : 94 पंचायतों के छुपी हुई प्रतिभा को निकालने के लिए हो रही ट्रायल, जाने क्या है तैयारी

HOCKEY_SIMDEGA.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हॉकी सिमडेगा द्वारा हॉकी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुनने के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सिमडेगा हॉकी की टीम जिला के सभी ग्राम पंचायत में जाकर हॉकी के लिए युवाओं को प्रेरित कर रही है। ताकि, जिला के कोई भी प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी खेलने से वंचित ना रह जाए है। इस के लिए सिमडेगा जिले के 94 ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों के लिए 25 स्थलों में चयन ट्रायल आयोजित कराया जा रहा है। इस दौरान हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी द्वारा जिला के विभिन्न पंचायतों में तीन-चार पंचायतों को मिलाकर एक जगह ट्रायल कराकर टीम का गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को ठेठईटांगर प्रखंड उतरी प्रभाग के टुकुपानी पंचायत, कोनमेंजरा पंचायत, मेरोमडेगा पंचायत और बंबलकेरा पंचायत के हॉकी खिलाड़ियों के लिए फरसापानी में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें 22-22 सदस्यों वाली एक महिला और एक पुरुष टीम का गठन किया गया। जो टीम जिला स्तरीय सब जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। बता दें कि हॉकी सिमडेगा द्वारा 22 से 28 मई तक जिला स्तरीय सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 आयोजित होना है। इसके लिए इन टीमों का चयन किया जा रहा है। वहीं आज के ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में मिरास डुंगडुंग, बसंत बा, बलदेव मांझी थे। ट्रायल के दौरान हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी भी उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: आठ दिवसीय प्रशिक्षण के बाद दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रायल किया जा रहा ट्रायल

हॉकी सिमडेगा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रायल किया जा रहा है। जिसमें जिला के सभी प्रखंडों में आने वाले पंचायतों में हॉकी के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इसके आयोजन के लिए हॉकी सिमडेगा ने तिथि तय की है।

इन प्रखंडों होगा ट्रायल

- बानो प्रखंड दक्षिणी प्रभाग के लिए 14 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे से हुरदा खेल मैदान में ट्रायल किया जाएगा। जिसमें जेनमेर पंचायत, जमताई पंचायत, साहुबेड़ा पंचायत, डूमुरिया पंचायत और रायकेरा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। बानो प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए दिनांक 14अप्रैल दोपहर 01बजे से बाकी स्कूल मैदान बांकी पंचायत, उकौली पंचायत, बिनतुका पंचायत, बड़काडोइल पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

- पाकरटाड़ प्रखंड के लिए 15अप्रैल सुबह 08बजे बजे से पाकरटाढ बाजार स्थित खेल मैदान में ट्रायल किया जाएगा। जिसमें पाकरटाड़ पंचायत, कैरबेडा पंचायत, केशलपुर पंचायत, आसनबेदा पंचायत, सिकिरियाटाड़ पंचायत और क्रूसकेला पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है। सिमडेगा प्रखंड उतरी प्रभाग के लिए दिनांक 16अप्रैल प्रातः 07बजे बजे से बीरू खेल मैदान में बीरू  पंचायत, तामड़ा पंचायत और अरानी पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

- सिमडेगा प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए दिनांक 16अप्रैल को सुबह 8.30 को बरपानी खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बरपानी पंचायत, जोकबहार पंचायत और बंगरू पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है। वहीं, सिमडेगा प्रखंड पश्चिमी प्रभाग के लिए  16 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे से महुवाटोली स्कूल मैदान में (कोचेडेगा) गरजा पंचायत, कोचेडेगा पंचायत, पिथरा पंचायत, सेवई पंचायत, कुलुकेरा पंचायत और बनाबिरा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

- जलडेगा प्रखंड पश्चिमी प्रभाग के लिए 17 अप्रैल को सुबह 08 बजे से गंगू स्कूल मैदान में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लंबाई पंचायत, टिंगिना पंचायत और कोनमेरपा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है। जलडेगा प्रखंड सेंट्रल प्रभाग के लिए 17अप्रैल 2023 को दोपहर 01.00बजे से टांगिया हॉकी मैदान में जलडेगा पंचायत, पतिअंबा पंचायत और लमडेगा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है। जलडेगा प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए दिनांक

- जलडेगा प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए 19 अप्रैल 2023को सुबह 08.30बजे से ओढ़गा हॉकी मैदान में ओढ़गा पंचायत, परबा पंचायत, कुटुंगिया पंचायत और टोनिया पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

- कोलेबिरा प्रखंड सेंट्रल प्रभाग के लिए 21अप्रैल को सुबह 08.00बजे से बरवाडीह विद्यालय हॉकी मैदान में कोलेबिरा पंचायत, रंसिया पंचायत, डोमटोली पंचायत, बंदरचुवा पंचायत और नवा टोली पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

ये खिलाड़ी ले सकते है हिसास

बता दें कि ट्रायल में उन्ही खिलाड़ियों को शामिल किया जायेगा जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 या उसके बाद हुआ हो। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार जिसमें जन्म तिथि अंकित हो जिसका कार्ड लाना अनिवार्य है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT