logo

जामताड़ा : आठ दिवसीय प्रशिक्षण के बाद दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

HOCKEY2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जामताड़ा में आगामी 14 से 21 अप्रैल तक आठ दिवसीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर के बाद दो दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 23 अप्रैल तक होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को हॉकी जामताड़ा के उपाध्यक्ष संजय परशुरामका की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें इस आयोजन के प्रचार और प्रसार के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में हॉकी जामताड़ा के वरीय उपाध्यक्ष अनूप राय ने इस आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया की जामताड़ा जिले में हॉकी खेल को बढ़ावा देने को लेकर हॉकी शिवर और प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से यहां पहली बार हॉकी खेल का प्रशिक्षण सह जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

निशुल्क होगा प्रशिक्षण शिविर सह प्रतियोगिता

इस दौरान सचिव डॉ भास्कर चादं ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर सह प्रतियोगिता निशुल्क होगा। जिसमें जिले के कोई भी हॉकी प्रेमी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर के 5 अनुभवी प्रशिक्षक आ रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर सुचारु रुप से चालू करने के लिए यहां के तीन स्कूल को चयनित किया गया है। जिसमें  सेंट जोसेफ स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जामताड़ा एवं  गुलाब राय गुटगुटिया राज्यकृत विद्यालय कर्माटांड़ शामिल है। इन तीन स्कूलों में जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 250 से 300 बालकृ-बालिका खिलाड़ी हॉकी खेल के प्रशिक्षण को प्राप्त करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से हॉकी जामताड़ा के संयुक्त सचिव विपिन दुबे ,इम्तियाज अंसारी , अनिश रंजन, संजीव सेन, रौनक राज, कुंदन राय, सोनू मलिक, मंतोष कुमार, अरघ चैटर्जी, शांतनु सेन एवं मो.आर्यन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT