logo

सरायकेला में संजय नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

SHAV11.jpg

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी अंतर्गत मुरुप गांव के समीप संजय नदी से रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस शव की पहचान कराने के साथ-साथ मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन हैं, और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Tags - Dead Body Recovered Police Investigation Jharkhand Police