द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इसके बाद वे हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस दौरान सीता सोरेन और कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। केंद्रीय मंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की। बता दें कि रूपी सोरेन जी का निधन 7 अक्टूबर बुधवार की रात करीब 8:30 बजे रांची के हिल व्यू अस्पताल में हुआ था। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी थीं।
.jpeg)