द फॉलोअप डेस्क
बीजेपी कोल्हान प्रमंडल में 23 सितंबर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेगी। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र चित्रेश्वर धाम से इस यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इस परिवर्तन यात्रा का थीम ‘ ना सहेंगे, ना कहेंगे, बदल कर रहेंगे, है। इस परिवर्तन यात्रा को लेकर झारखंड में बीजेपी के कई वरिष्ट नेता शामिल होंगे। इस प्रतीक यात्रा के जरिए 3 करोड़ से अधिक झारखंडवासियों की जनभावनाओं का प्रतीक है, जो अब झरकहंद में बदलाव चाहते है।
शिवराज सिंह चौहान करेंगे यात्रा की शुरुआत
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 सितंबर को कोल्हान प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल परिवर्तन यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शिवराज सिंह सुबह 11:00 बजे बहरागोड़ा के शाखा मैदान में परिवर्तन महासभा में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा जे दौरान कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न विधानसभा के 11,000 किलोमीटर के क्षेत्र में जनसभाओं और रोड शो का आयोजन किया जाएगा। कोलहान के 14 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित की जायेंगी। वे वहां आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहेंगे। जो राज्य की जनता और सामाजिक संगठनों के प्रमुख से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।