logo

जामताड़ा : बराकर नदी घाट के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

DEADBODY1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा थाना क्षेत्र के बिरगांव श्यामपुर में रविवार सुबह बराकर नदी घाट के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव औंधे मुंह दलदल में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। वहीं, प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी ने क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि देखी हो या शव की पहचान करता हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।


 

Tags - Gumla news updates latest Gumla News Gumla Updates Gumla news updates latest latest Jharkhand news updates latest Gumla news Guml Updates latest Gumla news updates latest Gumla updates Gumla news in hindi