द फॉलोअप डेस्कः
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह शव रिंग रोड कवाली क्षेत्र से बरामद किया गया है। पुलिस हत्या सहित अन्य बिंदुओं की जांच में जुट गई है। शव की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हुई है। पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है। शव पर सबसे पहले स्थानीय लोगों की नजर गई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव को देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। पुलिस के आने के बाद लोगों को मौके से हटाया गया।
