logo

गुड गवर्नेंस वीक के तहत पाकुड़ सदर अंचल कार्यालय में मंईयां कक्ष, ऊर्जा कक्ष और हेल्प डेस्क का शुभारंभ

hjnyt.jpg

नंदलाल तुरी
गुड गवर्नेंस वीक के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को सदर अंचल, पाकुड़ में नवनिर्मित मंईया कक्ष, ऊर्जा कक्ष एवं हेल्प डेस्क का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंचल कार्यालय परिसर को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि एक ओर जहां जिले में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गुड गवर्नेंस वीक के अंतर्गत आज गुड गवर्नेंस डे भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदर अंचल कार्यालय द्वारा आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए ये कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय हैं।
उपायुक्त ने बताया कि महिलाओं की सुविधा के लिए मंईया कक्ष, आगंतुकों के लिए ऊर्जा कक्ष तथा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना से अंचल कार्यालय और अधिक पीपुल-फ्रेंडली बना है। उन्होंने कहा कि कार्यालय की सुंदर और सुव्यवस्थित सज्जा से न केवल इसकी गरिमा बढ़ी है, बल्कि आम नागरिकों को एक सकारात्मक प्रशासनिक अनुभव भी मिल रहा है। इस पहल के लिए उपायुक्त ने अंचलाधिकारी अरबिंद कुमार बेदिया एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसी मॉडल को आगामी एक से दो माह के भीतर जिले के सभी छह प्रखंडों में लागू किया जाएगा, ताकि आम जनता को बेहतर और सुविधाजनक प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Pakur news Updates Latest Pakur News Pakur News updates latest Pakur News Updates Pakur News Updates latest Pakur News Pakur News in Hindi latest Pakur news