logo

जामताड़ा में अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के पोल को मारी टक्कर, मोहल्ले में अंधेरा और आवागमन ठप

jamtara_pole_accident.jpg

​जामताड़ा
जामताड़ा के गायछंद मोड़ के समीप बीती रात एक ट्रक ने बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर तारों के सहारे लटक गया. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है. यह घटना नगर पंचायत कार्यालय और एसडीपीओ आवास के ठीक सामने की है. मोहल्ला वासी के अनुसार, यह घटना रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच की है. उस समय पास ही ग्रामीण रात्रि कीर्तन कर रहे थे. इसी दौरान भागलपुर से चावल अनलोड कर लौट रहा एक ट्रक (चालक इरशाद खान) गोविंदपुर जाने के लिए जामताड़ा से गुजर रहा था. चालक ने शॉर्टकट के लिए गूगल लोकेशन का सहारा लिया, जिसने उसे इस संकरे रास्ते पर भेज दिया. रात के अंधेरे में चालक अंदाजा नहीं लगा पाया और ट्रक सीधे बिजली के पोल से जा टकराया.
टक्कर के बाद काट दी गई बिजली
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टूट गया. ग्रामीणों की तत्परता से तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद लाइन काट दी गई. कीर्तन में भारी भीड़ होने के कारण यदि बिजली नहीं कटती, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था. ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.
पोल और ट्रक के फंसे होने से यातायात बाधित 
हादसे के 8 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी सुध लेने नहीं पहुंचा है. यह रास्ता गोविंदपुर जाने का शॉर्टकट होने के कारण काफी व्यस्त रहता है, लेकिन पोल और ट्रक के फंसे होने से यातायात पूरी तरह बाधित है. बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं और विभाग से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल ट्रक घटनास्थल पर ही खड़ा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Tags - Jamtara News Updates latest jamtara News jamtara news jamtara news updates latest jamtara Accident news Accident news jamtara jamtara Accident news