logo

हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री बनीं 2 महिलाएं, 6 नए चेहरों समेत 11 ने ली शपथ 

3101.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन हो गया है। इस सरकार में 11 लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इस बार हेमंत की कैबिनेट में 2 महिलाओं और 6 नए चेहरों सहित 11 लोगों को जगह मिली है। इन सभी को राज्यपाल ने गुरूवार 5 दिसंबर को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के अशोक उद्यान में किया गया था। हेमंत कैबिनेट में मिली 2 महिलाओं को जगह 
बता दें कि इस बार कैबिनेट में झामुमो कोटे से 6, कांग्रेस कोटे से 4 और राजद कोटे से एक मंत्री को जगह मिली है। इनमें कांग्रेस के 4 मंत्रियों में से 2 महिलाएं हैं, जिन्हें हेमंत कैबिनेट में शामिल किया गया है। इनमें से एक ने जहां संथाल परगना में जीत दर्ज की है, तो वहीं दूसरी ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से जीत हासिल की है। मंत्रिमंडल में महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह और मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को शामिल किया गया है।

Tags - Jharkhand Cabinet Expansion 2024 Hemant cabinet 2 Female Ministers Deepika Pandey Singh Shilpi Neha Tirkey Jharkhand News