logo

पलामू : कचहरी चौक ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की भिड़ंत, घंटों ठप रहा यातायात

jhvfhg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मेदिनीनगर के कचहरी चौक ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन ओवरब्रिज पर ही अटक गए और मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इसका असर शनिवार सुबह तक देखने को मिला, जब राहगीरों और स्कूली वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक पुलिस को सूचना दिए बिना मौके से हटने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर एक मालवाहक ट्रक में चालक मौजूद मिला, जबकि दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार पाया गया। माना जा रहा है कि रात के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, जिससे यह हादसा हुआ। ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पहले जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates latest Palamu News Palamu News Updates Palamu News in hindi Palamu Updates Palamu News in Hindi