logo

टेंडर हार्ट के दो छात्र अनुराग और संजीव का NDA में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर

TENDERHEART.jpg

रांची 
टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थी लगातार बेहतर प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। स्कूल के 2 छात्रों का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में चयन हुआ है। चयन होने वाले छात्रों का नाम अनुराग कुमार राय और संजीव कुमार है। NDA में चयन होने से स्कूल के अन्य छात्रों की भी उम्मीदें जगी हैं। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। अनुराग कुमार और संजीव कुमार राय बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं और शैक्षणिक क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। 

12वीं बोर्ड परीक्षा में दोनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन 
12वीं बोर्ड परीक्षा में अनुराग कुमार ने 90 प्रतिशत तथा संजीव कुमार राय ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आगामी महीनों में दोनों छात्रों का एसएसबी इंटरव्यू निर्धारित है जिसके लिए वे पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी कर रहे हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सुधीर तिवारी, प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहंती एवं उपप्राचार्या शिवांगी शुक्ला सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए एसएसबी इंटरव्यू के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags - TenderHeartSchoolNDAExamNDASelectionAnuragKumarSanjeevKumarRaiSSBInterviewStudentSuccessEducationNewsBiharNewsProudMoment