logo

पलामू में दो सगी बहनें नदी में नहाने के दौरान डूबीं, बालू माफियाओं ने बनाया था 10 फीट गहर गड्ढा

ेहकपलो्गबो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के अर्जुनडीह गांव की सुखनादियां नदी में दो सगी बहने डूब गई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बहने नहाने गयीं थी। सूचना मिलते ही घरवाले और ग्रामीण नदी पहुंचे और दोनों बच्चियों का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। 


बालू माफियाओं ने बनाया था गड्ढा
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कि अर्जुनडीह निवासी रसीद अंसारी की दो बेटियां सजदा खातून (12 वर्ष) और हाजरा खातून (10 वर्ष) सुखनादियां नदी में नहाने गयी थी। बालू माफियाओं ने बालू उठाव किया था। जिससे वहां दस फीट गहरा गड्ढा बन गया था। नहाने के दौरान दोनों बच्चियां उस गड्ढे में जा गिरीं, जिसमें दोनों की डूबने से मौत हो गयी। 


आज 12 बजे के आस पास की घटना 
घटना 12 से 1 बजे बीच की है। बताया जा रहा है कि गांव के पांच बच्चे नदी में नहाने गए थे। जब दोनों बहनें डूब गयीं, तो बाकी बच्चों ने इसकी जानकारी घरवालों को जाकर दी। इसके बाद दोनों बहनों के शव को गांववालों ने नदी से बाहर निकाला।

Tags - Palamu news Two sisters drowned palamu latest news palamu jharkhand palamu update