द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गिरिडीह जिले में डेटोनेटर बलास्ट होने की वजह से जैप के 2 जवान घायल हो गए। घटना शनिवार को मधुबन थाना क्षेत्र के लटकटो-2 पिकेट में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट के बाद घायल जवानों को आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) पहुंचाया गया। बता दें कि दोनों जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल जवानों की पहचान जैप-5 के हवलदार अशोक कुमार और सिपाही गौतम कुमार के रूप में की गई है।कैसे हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में घायल जैप के दोनों जवान डेटोनेटर जमा कराने के लिए जा रहे थे। तभी एक डेटोनेटर में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में हवलदार अशोक कुमार बुरी तरह जख्मी हो गये, उनकी हाथ में चोट आयी है। जबकि कांस्टेबल गौतम के हाथ की उंगली उड़ गयी। बताया जा रहा है कि हवलदार अशोक कुमार बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। जबकि गौतम कुमार साहिबगंज के निवासी हैं।