द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के दो आईएएस अफसरों को तबादला किया गया है। वहीं, दो आईएएस अफसरों को उनके कार्यों के अलावा अतिरिक्त प्रभार मिला है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार की शाम राज्य सरकार की ओर से जारी कर दी गई है।

एक नजर में देखें क्या हुआ बदलाव
-योजना एवं विकास विभाग सचिव के पद पर पदस्थापित डॉ. अमिताभ कौशल का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अगले आदेश तक सचिव खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है। अपने कार्यों के अलावा अमिताभ कौशल सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
- जल संसाधन विभाग के सचिव पद पर पदस्थापित प्रशांत कुमार को सचिव योजना एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

- सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित विप्रा भाल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
- आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित चंद्रशेखर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव ग्रामीण विकास विभाग के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT