logo

JAP-IT : आउटसोर्स एजेंसियों की नियुक्ति के लिए 28 कंपनियां प्रजेंटेशन के योग्य पायी गयी, 34 को सुधार का आखिरी मौका

--.jpg

द फॉलोअप, रांची

झारखंड एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JAP-IT) ने आउटसोर्स्ड मैनपावर एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और तकनीकी मूल्यांकन को मजबूत करते हुए नया कार्यालय आदेश जारी किया है। आदेश के तहत प्रेजेंटेशन के लिए योग्य एजेंसियों की अस्थायी सूची जारी की गई है, वहीं दस्तावेजों में कमी या अन्य कारणों से अयोग्य पाई गई एजेंसियों को अंतिम अवसर दिया गया है। इनमें 28 एजेंसियों को प्रजेंटेशन के लिए योग्य पाया गया है। वहीं 34 एजेंसियों के दस्तावेजों में कमी पायी गयी है। इन्हें 29 जून तक जैप आईटी कार्यालय में बाकी दस्तावेजों को जमा करने और त्रुटियों को सुधारने का मौका दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रेजेंटेशन के लिए योग्य घोषित एजेंसियों को निर्धारित PPT प्रारूप के अनुसार अपना प्रेजेंटेशन तैयार कर उससे संबंधित सभी सत्यापन योग्य दस्तावेजों की हार्ड कॉपी 2 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक JAP-IT कार्यालय में जमा करनी होगी। प्रत्येक दावे के समर्थन में दस्तावेजी प्रमाण अनिवार्य होंगे और बिना प्रमाण वाले दावों पर विचार नहीं किया जाएगा। तकनीकी मूल्यांकन में संगठन का अनुभव, मैनपावर भर्ती रणनीति, सेवा प्रदाय तंत्र, डिजिटल HRMS, वैधानिक अनुपालन और वित्तीय प्रबंधन जैसे मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा।

दूसरी ओर, 34 एजेंसियों को दस्तावेजों की कमी, MSME पात्रता संबंधी शर्तें पूरी नहीं करने या अन्य तकनीकी कारणों से फिलहाल प्रेजेंटेशन के लिए अयोग्य माना गया है। इन एजेंसियों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने एवं त्रुटियों के निराकरण के लिए 29 जून 2026 शाम 5 बजे तक ई-मेल के माध्यम से अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद टेंडर समिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन एजेंसियों के दस्तावेज निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होंगे या सत्यापन में दावे सही नहीं पाए जाएंगे, उन्हें प्रेजेंटेशन के लिए आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

Tags - Jharkhand JAP-IT outsourcing agencies 28 companies eligible 34 had flawed documents.