logo

हजारीबाग : त्रिवेणी सैनिक माइंस में दर्दनाक हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

त्रिवेणी सैनिक माइंस में दर्दनाक हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

द फॉलोअप हजारीबागः
हजारीबाग के बड़कागांव स्थित त्रिवेणी सैनिक माइंस के मिड स्केल सेक्टर-2 में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सैनिक वाहन की चपेट में आने से माइंस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत विभूति साहू (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हालांकि, हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद माइंस में श्रमिकों की सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। माइंस जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कितना हो रहा है, इसे लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए माइंस की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की आवाजाही और निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच कर आवश्यक सख्ती बरतने की जरूरत बताई जा रही है।

Tags - Triveni Sainik Mines Barkagaon Hazaribagh Mining Accident Jharkhand News