logo

देवघर : त्रिकुट रोप वे हादसे की जांच राज्य के बाहर के तकनीकी विशेषज्ञ से कराई जाएगी

त्रिकुट रोप वे हादसे की जांच राज्य के बाहर के तकनीकी विशेषज्ञ से कराई जाएगी

देवघऱः
देवघर त्रिकुट रोप वे हादसा की जांच झारखंड के बाहर के तकनीकी विशेषज्ञ करेंगे। इसे लेकर जल्द ही तकनीकी जांच कमेटी का गठन  किया जाएगा। राज्य सरकार ऐसे विशेषज्ञों की तलाश कर रही है जो रोप वे से संबंधित तकनीकी दक्षता रखते हैं। विशेषज्ञों को कमेटी में शामिल करने से पहले उन संस्थानों या संगठनों से अनुमति ली जाएगी, जहां वे काम करते हैं।


25 अप्रैल को होनी है सुनवाई 
पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे लेकर दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।  झारखंड हाईकोर्ट में 25 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई होनी है। इसलिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकी कोर्ट को पूरी जानकारी दी जा सके। अभी तक हादसे के बारे में यह पता चला है कि घटना पुली से रस्सी के उतरने की वजह से हुआ। इस कारण ट्राली का मूवमेंट नहीं हो सका, जबकि कुछ ट्राली चट्टानों से टकरा गए। 


तीन मौत पर मामला दर्ज 
इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के वक्त दो लोगों की मौत हो गयी थी, शोभा देवी और राकेश मंडल।  इस मामले में मोहनपुर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इस हादसे में मारे गई एक अन्य महिला सुमंति देवी के मामले में उसके जेठ के बयान पर मोहनपुर थाने में पहले एक मामला दर्ज किया गया था