logo

रांची से देशव्यापी विस्तार की ओर ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी को मिलेगी नई पहचान 

होटल1.jpg

रांची 

राजधानी रांची स्थित ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का भारत में विस्तार होने वाला है। जहां कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी और आधुनिक बिजनेस सुविधाओं का नया आयाम स्थापित किया जाएगा। ट्रेवोन होटल में 40 आधुनिक एवं सुसज्जित कमरे उपलब्ध हैं, जिनमें 8 ट्विन रूम शामिल हैं। होटल विशेष रूप से कॉर्पोरेट यात्रियों, सरकारी अधिकारियों तथा बिजनेस प्रतिनिधियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। वर्तमान में ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स समूह के होटल गोवा, दिल्ली, गुरुग्राम, रांची, धनबाद, हल्द्वानी एवं चकराता में संचालित हैं, जबकि सूरत, बक्सर, ग्वालियर और धर्मशाला में नई परियोजनाएँ शीघ्र प्रारंभ होने वाली हैं। इस संबंध में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गयी।

दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना है 

प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी, निदेशक गौरव वानखेड़े, वाईस प्रेसिडेंट रोहित श्रीवास्तव और फाइनेंस हेड राम अवतार यादव के नेतृत्व में ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का उद्देश्य देशभर की कॉर्पोरेट कंपनियों, सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs), शैक्षणिक संस्थानों एवं इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना है। इस अवसर पर रांची स्थित होटल के मालिक रूसी पटेल एवं विशाल पटेल भी उपस्थित थे।

अतिथि को यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

इस अवसर पर राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स को कॉर्पोरेट जगत का सबसे भरोसेमंद हॉस्पिटैलिटी पार्टनर बनाना है। आधुनिक आवास, उत्कृष्ट मीटिंग सुविधाएँ, श्रेष्ठ शाकाहारी भोजन तथा प्रोफेशनल इवेंट मैनेजमेंट सेवाओं के माध्यम से हम अपने प्रत्येक अतिथि को यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तेजी से विस्तार करती अपनी श्रृंखला, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा एवं आधुनिक सुविधाओं के साथ ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स भारत में व्यवसायिक यात्रियों एवं कॉर्पोरेट जगत के लिए एक विश्वसनीय हॉस्पिटैलिटी ब्रांड बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Tags - Trevon Hotels and Resorts Corporate Hospitality Hotel Expansion Luxury Hotel Services