logo

ट्रांसपोर्ट श्रमिकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, गौशाला चौक पर हुआ सामूहिक भोजन

WORKERS.jpg

रांची 

राजधानी रांची में ट्रांसपोर्ट श्रमिकों की हड़ताल जारी है। हड़ताल दूसरे दिन भी पूरी तरह प्रभावी रही। झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने अपने श्रमिक साथियों के साथ रांची के गौशाला चौक में सामूहिक भोजन कर आंदोलन को मजबूती देने का संदेश दिया। इधर, हड़ताल के कारण ट्रांसपोर्ट से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह ठप रहे। लोडिंग, अनलोडिंग, ढुलाई, बुकिंग और डिलीवरी समेत सभी गतिविधियां बंद रहीं, जिससे सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होती दिखी।

श्रमिक राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़

इस दौरान श्रमिकों के समर्थन में संजय कुमार जायसवाल भी आंदोलन स्थल पहुंचे और श्रमिकों के हक की लड़ाई में अपना समर्थन दिया। वहीं मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने कहा कि श्रमिकों के सम्मान, हक और अधिकार के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। यदि मेहनतकश मजदूर दिनभर कड़ी मेहनत करने के बावजूद भूखे पेट सोने को मजबूर होंगे, तो राज्य की सप्लाई चेन व्यवस्था को भी ठप कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं और उनके योगदान के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।

उनके अधिकार सुनिश्चित करने चाहिए

सरकार और संबंधित विभागों को श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके अधिकार सुनिश्चित करने चाहिए। श्रमिकों की हड़ताल में गौरी शंकर, मनोज पासवान, दिनेश राय, रामप्रीत राय, रुदल राय, संजय राय, वीरो राय, बलिंदर राय, जग्गू राय, परमानंद राय, शंभू राय, अखिलेश चौधरी, गोरख राय, सुरेंद्र पासवान, सनोज राय, भूलू राय, दिगंबर राय, राकेश पासवान, बाली राय, नरेश राय, राममाया चंद्रवंशी, खेमन, सुशील, शावन, सुरेश राय, कालेश्वर राय सहित सैकड़ों श्रमिक मौजूद रहे।

Tags - Transport Workers Strike Jharkhand Janshakti Mazdoor Union Supply Chain Disruption Workers Rights Protest