द फॉलोअप, रांची
झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा एवं वाणिज्य-कर विभाग के 19 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। वित्त विभाग (कोषागार स्थापना) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को अलग-अलग जिलों के कोषागारों में कोषागार पदाधिकारी और सहायक कोषागार पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। सोमवार को विभाग के उप सचिव के द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है।

कहां थे कहां गए
उज्जवल कुमार चौरसिया-हजारीबाग से डोरंडा कोषागार पदाधिकारी
सर्वजीत कुमार-दुमका से धनबाद कोषागार पदाधिकारी
आशुतोष कुमार-साहेबगंज सेलातेहार कोषागार पदाधिकारी
निहारिका वर्मा-लातेहार से रामगढ़ कोषागार पदाधिकारी
नजमुल लैन-कोडरमा से दुमका कोषागार पदाधिकारी
मनोज प्रजापति-चतरा से सिमडेगा कोषागार पदाधिकारी
सुदामा कुमार-राज्यकर सहायक पद से जामताड़ा कोषागार पदाधिकारी
जॉर्ज सिन्हा-राज्यकर सहायक आयुक्त पद से रांची कोषागार पदाधिकारी
अफसाना खानम- राज्यकर सहायक आयुक्त पद से सरायकेला कोषागार पदाधिकारी
सुचित कुमार-राज्यकर सहायक आयुक्त पद से लोहरदगा कोषागार पदाधिकारी
विनय शंकर-राज्यकर सहाय आयुक्त पद से चतरा कोषागार पदाधिकारी
सुजाता कुमारी सिंह-राज्यकर सहायक आयुक्त पद से कोडरमा कोषागार पदाधिकारी
शमीक कुमार-राज्यकर सहायक आयुक्त पद से हजारीबाग कोषागार पदाधिकारी
ऋचा-राज्यकर सहायक आयुक्त पद से खूंटी कोषागार पदाधिकारी
कृष्णकांत महतो-राज्यकर सहायकआयुक्त पद से गढ़वा कोषागार पदाधिकारी
अजय कुमार सिंह-राज्यकर सहायक आयुक्त पद से साहेबगंज कोषागार पदाधिकारी
आमोद कुमार-राज्य कर सहायक आयुक्त गिरिडीह कोषागार पदाधिकारी
महेंद्र कुमार महतो-राज्य कर पदाधिकारी पद से सहायक कोषागार पदाधिकारी घाटशिला
शैलेश कुमार श्रीवास्तव- राज्यकर पदाधिकारी पद से सहायक कोषागार पदाधिकारी मधुपुर
.jpeg)