द फॉलोअप डेस्क
रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधार को लेकर रांची जिला प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां की अध्यक्षता में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। समाहरणालय सभागार में हुए इस बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश के अलावा जेबीएनएल के एईई, नगर निगम के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न थानों के अलावा ट्रैफिक थाना के पदाधिकारी भी मौजूद थे। ट्रैफिक एसपी ने प्रथम चरण में अभियान चलाकर विभिन्न चौक-चौराहों में यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे संरचनाओं यथा-विधुत/टेलीफोन के अनपयोगी पोल, ट्रैफिक सिंग्नल पोस्ट, होर्डिंग, ट्रैफिक बुथ, जर्जर यात्री शेड, सुधा डेयरी शेड, सूखे पेड़, साईकिल स्टैंड, टेंपो स्टैंड आदि को हटाने या व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।

15 दिनों में कार्य संपन्न करने का निर्देश
इसके लिए उन्होंने कहा कि सभी 6 जोन पर दलों का गठन कर 15 दिनों में इसे संपन्न करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यह यह कार्य समय सीमा में पूरा हो। बताते चलें कि पूर्व में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण बैठक की है। जिसमें उनके द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/दंडाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT