द फॉलोअप, जामताड़ा:
Railway News: पूर्व रेलवे (Eastern Railway) के आसनसोल मंडल (Asansol Division) अंतर्गत मथुरापुर और मधुपुर स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर ट्रैक रखरखाव (Track Maintenance) का कार्य किया जाना है। इसके चलते 29 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को कुल 10 दिन 14:30 बजे से 18:00 बजे तक का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक के कारण इस रूट की कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित (Train services affected) रहेंगी।
.jpeg)
प्रभावित ट्रेनों का विवरण
ट्रेन संख्या 63546 जसीडीह-अंडाल मेमू 29 से 30 के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसके कुल 10 फेरे निरस्त रहेंगे। ट्रेन संख्या 63509/63510 बर्द्धमान-झाझा-बर्द्धमान मेमू निर्धारित तिथियों सोमवार व गुरुवार को झाझा तक जाने के बजाय मधुपुर स्टेशन पर ही आंशिक रूप से समाप्त और वहीं से वापस बर्द्धमान के लिए प्रारंभ होगी।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील
ट्रेन संख्या 63564 जसीडीह-आसनसोल मेमू 29 अक्टूबर, 05, 12, 19 और 26 नवंबर को अपने निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से खुलेगी जो कुल 5 फेरे चलेगी। रेलवे (Indian Railways) प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।