logo

जामताड़ा : DC आवास के पास टोटो चालक ने लड़कियों से की बदतमीजी, लोगों ने कर दी कुटाई

jamtara_viral_video.jpg

जामताड़ा
जामताड़ा के श्रीरामपुर स्थित डीसी आवास के कुछ ही दूर पर एक टोटो चालक द्वारा लड़कियों के साथ बदतमीजी करने और जबरन जंगल ले जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने टोटो चालक की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लड़कियों से टोटो चालाक कर रहा था अश्लील बातें
जानकारी के अनुसार, तीन लड़कियां जामताड़ा रेलवे स्टेशन से एक टोटो बुक कर दक्षिण बहाल के नवाडीह गांव जा रही थीं. इसी दौरान श्रीरामपुर डीसी आवास के पास टोटो चालक ने लड़कियों से अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं. वह लड़कियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के बजाय रास्ते में ही उतारकर उनके साथ बदतमीजी करने लगा. लड़कियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी चालक को घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी.

अधिक पैसे वसूलने और धमकी देने का आरोप
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में एक और एंगल सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि टोटो चालक लड़कियों पर जबरन ज्यादा पैसे देने का दबाव बना रहा था. जब लड़कियों ने मना किया, तो उसने उन्हें जबरन जंगल ले जाने की धमकी दी. इस बात से डरकर लड़कियां चिल्लाने लगीं, जिसके बाद भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया. थाना प्रभारी  थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है मामले की जांच की जा रही है, बता दे की लड़कियों की तरफ से अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

 

Tags - Jamtara toto driver news Jamtara viral video today girls threatened by toto driver Jamtara police investigation Jharkhand crime news