logo

कल बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर पलामू में और सीएम मोहन यादव गांडेय में करेंगे परिवर्तन सभा 

news223.jpg

रांची 

सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 23 सितंबर को गढ़वा जिले के उंटारी रोड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित परिवर्तन यात्रा महासभा में शामिल होंगे। ठाकुर पलामू जिले के हुसैनाबाद के हाई स्कूल मैदान, हैदरनगर में आयोजित परिवर्तन महासभा में 2:30 बजे शामिल होंगे।


मोहन यादव 23 सितंबर को गांडेय और बरकट्ठा में करेंगे सभा 

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 सितंबर को गिरिडीह जिले के गांडेय में दोपहर 12 बजे से नवोदय विद्यालय के सामने मैदान परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। डॉ यादव हजारीबाग जिले के बरकट्ठा के कपका मैदान में दोपहर 2.30 बजे परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।


 

Tags - BJP Anurag Thakkar Parivartan Sabha Palamu Jharkhand News News Jharkhand