logo

झारखंड के 2 दिग्गज नेता शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन आज

vateran.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में आज दो दिग्गज नेताओं का जन्मदिन है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन आज 80 साल के हो गए हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज 66 साल के हो गये। बता दें कि शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। उनका जन्म रामगढ़ के नेमरा में 11 जनवरी 1944 को हुआ था। 1977 में शिबू सोरेन ने राजनीति में कदम रखा था। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। 1980 में दुमका से पहली बार सांसद बने थे। वह दुमका से 8 बार सांसद रह चुके हैं। दो बार वह राजसभा सांसद भी रहे हैं। साल 2004 में वह केंद्रीय मंत्री भी बने। वह आदिवासियों के बड़े नेता हैं। 

80 पौंड का केक काटेंगे दिशोम गुरु

शिबू सोरेन आज अपने बर्थडे पर 80 पौंड के केक काटेंगे। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता, नेता और कई अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि 80वां जन्मदिन को पूरे राज्य में मनाया जाना है। अलग-अलग जिलों में भी पार्टी के पदाधिकारी तैयारी कर रहे हैं। 

बाबूलाल मरांडी 66 साल के हुए 
बाबूलाल मरांडी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका जन्म गिरिडीह के कोदाईबांका गांव में 1958 में हुआ था। आज बाबूलाल मरांडी 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। किसान परिवार में जन्मे बाबूलाल मरांडी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी की। अटल बिहारी बाजपाई की सरकार में मंत्री भी रहे। 1990 में उन्हें संथाल परगना की कमान सौंपी गई।  संगठन ने उन्हें संथाल परगना का संगठन मंत्री बनाया। साल 2000 में झारखंड अलग हुआ, तब पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने।