logo

गिरिडीह : दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल

sr6ni6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बड़ा चौक से होते हुए सीसीआर तक पहुँचा। इस दौरान जिला उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार समेत कई वरीय अधिकारी, सभी थाना प्रभारी और जिला बल के जवान मौजूद थे। इसके पहले पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पूरे शहर में सुरक्षा का संदेश दिया गया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से निश्चिंत होकर पर्व का आनंद लेने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर समय उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद है।
पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल को भी हर प्रमुख पंडाल में लगाया गया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-बल हर समय मुस्तैद है।



 

Tags - latest GiridihNews GiridihNews Updates latest GiridihNews Giridihnews in hindi latest Giridihnews Giridih updates latest Giridihnews in Hindi Latest GiridihUpdates latest updates Giridih Latest GiridihNews Giridihnews in Hindi Giridihnews Updat