logo

Ranchi : 9 अक्टूबर को JSCA में होने वाले मैच के लिए आज से खरीद पाएंगे टिकट, जानिए पूरी डिटेल 

JSCA2.jpg

रांचीः
9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडिया साउथ अफ्रीका का मैच होना है। राजधानी वासियों में इसका खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए आज से यानि 6 अक्टूबर से टिकट मिलनी शुरू हो गई है। सबसे कम कीमत का टिकट 1100 रुपये का है, वहीं सबसे महंगा टिकट दस हजार का है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने इन टिकटों की कीमत तय की है। 


बारिश की भी संभावना 
वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि मैच वाले दिन बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि उस दिन दोपहर 12 बजे के बाद बारिश हो सकती है। जेएससीए प्रबंधन ने बारिश को लेकर तैयारी कर ली है। रांची में क्रिकेट प्रेमी बेहद उत्साहित हैं। 8 अक्टूबर तक आप टिकट खरीद सकते हैं। 6 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट काउंटर खुला रहेगा। 


ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं टिकट 
दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक काउंटर बंद रहेंगे। टिकट लेने के समय आपको अपने साथ आधार कार्ड लेकर जाना है। एक व्यक्ति को सिर्फ तीन टिकट ही दिया जाएगा।  निजी साइट्स पर आप आनलाइन भी टिकट खरीद सकते हैं।