logo

NEW YEAR : दिन भर लगा रहा मुख्यमंत्री को बधाई देने वाले अधिकारियों का तांता

14-15.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नए साल के आगमन पर राज्य के कई वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रशासनिक  पदाधिकारियों में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के श्रीनिवासन,सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव पूजा सिंघल, एटीआई के निदेशक श्री मनीष रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह, जल जीवन मिशन के प्रबंध निदेशक रमेश घोलप, धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, गढ़वा के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव,  रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव, धनबाद के नगर आयुक्त आशीष गंगवार, हजारीबाग के नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, धनबाद के उप विकास आयुक्त सन्नी राज, हजारीबाग की उप विकास आयुक्त रिया सिंह और धनबाद के अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे शामिल थे। 

वहीं, मुख्यमंत्री से भेंट कर नव वर्ष की बधाई देने वाले पुलिस पदाधिकारियों में एसीबी एडीजी प्रिया दुबे, सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज, आईजी प्रोविजन मयूर पटेल कन्हैयालाल  आईजी मुख्यालय सुदर्शन प्रसाद मंडल, डीआईजी एसीबी चंदन सिन्हा, डीआईजी एसीबी शैलेंद्र कुमार वर्णवाल, डीआईजी विशेष शाखा नौशाद आलम, डीआईजी बोकारो आनंद प्रकाश, डीआईजी हजारीबाग अंजनी कुमार झा, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक  पीयूष पांडेय, पाकुड़ पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, सीआईडी एसपी एहतेशाम वकारिब, रांची के सिटी एसपी पारस राणा, रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, एसीबी की एसपी श्रुति एवं एसीबी एएसपी निखिल राय शामिल थे।

इसके अलावा सीसीएल के सीएमडी  एनके सिंह, रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम सूची सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिवक्ता अशोक कुमार, झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ जमाल अहमद, एनएचएआई, झारखंड के रिजनल अफसर मुकुंद अतरदे और झारखंड में केंद्रीय सड़क मंत्रालय के रिजनल ऑफिसर अभिलाष श्रीवास्तव ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नव वर्ष की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि सभी के सहयोग एवं प्रयासों से झारखंड को एक मजबूत राज्य बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष- 2026  सभी के जीवन में खुशियां तथा सुख- समृद्धि  लाए और राज्य में शांति- सद्भाव का वातावरण बना रहे।


 

Tags - Jharkhand Chief Minister Hemant Soren New Year greetings best wishes police administration senior officers Advocate General NHAI