पटना
RJD नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना पर कहा, "मुख्यमंत्री को आकर जवाब देना चाहिए कि पटना के ठीक पास गोलियां चलीं और गोलियां चलाने वाले लोग इंटरव्यू दे रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि सरकार और मुख्यमंत्री किस तरह से अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।“

यादव ने आगे कहा, मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने हस्ताक्षर से दो खूंखार अपराधियों को जेल से रिहा करवाया है, बाहर आने के बाद अपराधी बेलगाम हो गए हैं। वे न सिर्फ उन्हें संरक्षण दे रहे हैं बल्कि उनका सहयोग भी कर रहे हैं। हमारी सरकार आएगी तो हम दिखाएंगे कि कानून व्यवस्था कैसे ठीक की जाती है। जंगलराज जंगलराज कहने वाले अब अपने राज्य में देखें कि क्या हो रहा है।

बता दें कि कल 22 जनवरी को पूर्व विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार पर मोकामा में अपराधियों ने गोली चलाई थी। इस मामले में वे बाल-बाल बच गये थे। हमले के पीछे सोनू-मोनू गैंग का नाम सामने आ रहा है। मिली खबर के मुताबिक अनंत सिंह पर दोनों भाइयों के साथ उनके लोगों ने 40-50 राउंड फायरिंग की है।
