logo

मौसम अपडेट : 3 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार, बढ़ रही श्रद्धालुओं की चिंता

BARISHHHH13.jpg

रांचीः 
इस बार बारिश दुर्गोत्सव में खलल डाल सकती है। भक्तों की चिंता बढ़ती जा रही है कि कहीं षष्ठी के बाद भी मौसम का यही हाल रहा तो उत्सव का पूरा मजा किरकिरा हो जाएगा। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है कि 29 सितंबर से 3 अक्टूबर 2022 के बारिश होते रहेंगे। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। कहीं बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार भी दुर्गा पूजा की दशमी तिथि तक बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है। 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे।

 


3 अक्टूबर को भारी वर्षा की आशंका
राज्य के दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी तथा मध्य भागों में कुछ जगहों पर 3 अक्टूबर को भारी वर्षा के आसार है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ समेत कई जिलों में भारी वर्षा होगी। इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 21 और 22 डिग्री के बीच रह सकता है। 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और 3 अक्टूबर को 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बता दें कि झारखंड में इस बार बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है. आयोजकों के साथ-साथ मां दुर्गा के भक्तों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है.