जमशेदपुरः
बिरसानगर थाना क्षेत्र के दो घरों में चोरों ने ताला तोड़कर 21 लाख के सामाम सहित नगद की चोरी कर ली है। यह दोनों घर जोन नंबर एक में है। पीड़ित परिवारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गये युवकों ने कुछ जानकारियां दी है जिसके सहारे चोरी की गई कुछ सामान को बरामद किया गया है। चोरी की घटना संजय कुमार सिंह और ईला घोष के घर में हुई।

30 नंवबर से घर बंद था
बताया जा रहा है कि संजय के घर से 14 लाख और इला के घर में 7 लाख की चोरी हुई है। बताया जा रहा हैकि संजय कुमार 30 नवंबर से बिहार गए हुए थे। वह शादी सामरोह में शामिल होने गये थे। 3 दिसंबर को लौटे तो देखा सब कुछ बिखरा पड़ा है। अलमारी का ताला टूटा है उसमें रखे गहने गायब हैं। इधर ईला घोष के घर से नगद समेत गहने गायब हैं। दोनों घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। गिरफ्तार लोगों के पास से चोरी का समान बरामद हुआ है।