पाकुड़/नंदलाल तुरी
आए दिन पाकुड़ में लगातार चोरी की घटना की खबर सामने आ रही है। बढ़ते कड़ाके की ठंड का फायदा उठाते हुए चोरों ने एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बीते सोमवार की रात को पाकुड़ नगर थाना के बैंक कॉलोनी स्थित एक घर को निशाना बनाया और घर में रखे सारे सामान चोरी कर ली।
यह चोरी की घटना डॉ जयंत शुक्ला का घर में हुई है। डॉक्टर जयंत शुक्ला विगत दो-तीन माह से घर पर नहीं थे। घर पर ताला जड़ा हुआ था इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। दरअसल डॉक्टर जयंत शुक्ला कोलकाता में सिविल सर्जन के पद पर नौकरी करते हैं। .jpeg)
बताया जा रहा है कि इस घर पर चोरी की घटना के दौरान कोई नहीं था। डॉ जयंत शुक्ला का साला मनोजित पांडे ने नगर थाना पाकुड़ में इस चोरी की संबंध में आवेदन देकर बताया कि लाखों का सामान चोरी हुई है। वहीं घर का काफी सामान भी तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दिया है। शिकायत मिलते ही नगर पुलिस थाना ने गहन जांच शुरू कर दी है।