logo

घर में घुस आये चोरों ने पहले उड़ाया लाखों का माल, फिर किचन में रखी फिश करी भी खा गये

सोमपतग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढिबरा गांव में सोमवार की रात चार घरों में चोरी हुई है। घरों में लगे ताला को तोड़कर चोरी की गई है। चोरों ने नगदी सहित कीमती सामान चुरा लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बड़ी बात यह है कि घर में बना कर रखे मछली और भात को भी चोरों ने नहीं बख्शा और उसे भी खा गए।


बताया जा रहा है जगनी मोसोमात के घर में मछली और भात बनाकर रखा हुआ था, जिसे चोरों ने चट कर लिया और घर के बाहर कड़ाही को फेंक दिया। जगनी मोसोमात ने बताया कि देर रात उसके घर में मछली और भात बना था। परिवार के अन्य सदस्य सो गए थे, इसलिए मछली और भात उनके लिए घर में रख दिया गया था। लेकिन चोरों ने मछली और भात को खाया और घर की संपत्ति की भी चोरी कर ली। 


इधर घटना की सूचना मिलने पर मुखिया तुलसी महतो और उप प्रमुख हरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे एवं घटना का जायजा लिया। बताया जाता है कि जगनी मोसोमात, भुनेश्वर महतो, राजू महतो, सोमर महतो और निर्मल महतो के घरों में चोरी हुई है। इधर मौके पर पहुंचे एसआई देवेंद्र सिंह ने भुक्तभोगियों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने मामले में आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है। 

Tags - Giridih news Giridih latest news Giridih Bagodar Giridih viral news