logo

अमित शाह सहित बीजेपी के ये दिग्गज आयेंगे झारखंड, परिवर्तन रैली में करेंगे शिरकत

New_Project_(83).jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड की राजनीतिक फिजा में चुनावी रंग घुल रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना दम दिखाने के लिए मैदान में उतर रही हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में धीरे-धीरे मैदान साज रहे हैं। पक्ष-विपक्ष के नेताओं के भाषण और मिजाज चुनावी है। साथ ही जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारी भी शुरू है।  
बता दें कि प्रदेश में बीजेपी परिवर्तन यात्रा के जरिए अपना जोर दिखाएगी। झारखंड प्रदेश में 20 सितंबर से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा कि शुरुवात होगी। इस यात्रा का समापन 2 अक्टूबर को होगा। इस बीच में बीजेपी के कई दिग्गज नेता झरकहंद दौरे में रहेंगे। परिवर्तन रैली की शुरुआत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोगनाडीह से करेंगे। इस परिवर्तन रैली के जरिए बीजेपी हेमंत सरकार से उनके 5 सालों का हिसाब मांगेगी। ये रैली राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों होकर गुजरेगी। 
कौन-कौन कब आएंगे झारखंड 
•    20 सितंबर को अमित शाह आएंगे झारखंड
•    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 22 सितबंर को झारखंड आएंगे
•    23 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी झारखंड आएंगी
•    28 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे
•    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 21 सितंबर को झारखंड आएंगे
•    24 सितंबर को मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आएंगे
•    24 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सीएंम विष्णुदेव साय आएंगे

Tags - BJPAMITSHAH JHARKAHND NEWSRANCHIRALLY