logo

दो दिवसीय राजकीय शोक एवं 7 को सरकारी कार्यालय तथा स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे

दो दिवसीय राजकीय शोक एवं 7 को सरकारी कार्यालय तथा स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे

द फॉलोअप, रांची

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। 6 और 7 सितंबर 2026 को पूरे राज्य में राजकीय शोक रहेगा। राजकीय शोक के दौरान उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस अवधि में किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। स्कूल एवं कॉलेज भी बंद रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

 

 

Tags - Jharkhand state mourning September 7 shutdown