logo

फिर मौसम ले सकता है करवट, 25 से 27 नवंबर तक कुछ यूं रहेंगे मिजाज

ेकब.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में ठंड ने पूरी तरह से एंट्री मार ली है। शाम के वक्त ठंड में इजाफा हो जाता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 25 नवंबर तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहेंगे। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। 26 व 27 नवंबर को बादल छाए रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


धान की कटाई शुरू कर देनी चाहिए 
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और डालटनगंज का अधिकतम तापमान 31.0 व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि यदि धान की फसल परिपक्व हो गई हो तो कटाई शुरू कर देनी चाहिए । फसल कटाई के बाद फसल को 2-3 दिनों तक खेत में सुखा लें, इसके बाद ही थ्रेसिंग करें। भंडारण से पहले दानों को अच्छी तरह सुखा लेने की सलाह दी गई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N