logo

मौसम विभाग  : राज्य में 19 जून तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

WhatsApp_Image_2023-06-15_at_11_07_33_AM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में मॉनसून के दस्तक को लेकर मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है। बताया गया है की अगले 4-5 दिनों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मॉनसून 19 जून के बाद प्रवेश करेगी। मॉनसून के देर से आने से गर्म हवा चलने के आसार हैं. जिसका असर पलामू जिले में देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया की राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना है. जिसे लेकर अलर्ट भी जारी किय गया है। हालांकि राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। बताया की कोल्हान और पलामू प्रमंडल में इसका असर दिखेगा। तापमान की अगर बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में बढ़त दर्ज किया गया है। इसके अलावा 24 घंटों में राज्य के गोड्डा, पलामू, और जमशेदपुर जिले के कई हिस्से में गर्म हवा चली। वहीं सबसे अधिक 44.7 डिग्री गोड्डा व मेदनीनगर 44 डिग्री तापमान रहा। संताल में 2-3 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी हुई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :

https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N