logo

Ranchi : कांग्रेस सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए 7 फरवरी को प्रेस क्लब में होगी बैठक

congo_r.jpg

रांचीः
कांग्रेस सदस्यता अभियान  1 नवंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक पूरे देश में चलाए जा रहे हैं।  सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने के लिए झारखंड के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश जोशी, निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कसाना और भावेश चौधरी रविवार को रांची पहुंच गये हैं। 


कल होगी बैठक 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे  प्रेस क्लब   रॉंची  में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सभी जिला अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों एवं विभागों के अध्यक्ष ,सदस्यता अभियान के राज्य प्रमुख सह प्रमुख जिला सदस्य अभियान प्रभारी, के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। 


तैयारी के साथ आएं
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मुंजनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को यह निर्देशित किया है कि बैठक में जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समस्त जानकारी के साथ शामिल हो ताकि सदस्यता अभियान की गति को और अधिक आगे बढ़ाया जाए।