logo

एक तो दामाद की मौत से दुखी था परिवार, ऊपर से चोरों ने भी लूट ली सारी संपत्ति

opop.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सरिया थाना क्षेत्र नावाडीह में एक घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल इस परिवार के घर में दामाद की मौत हो गई है, जिससे परिवार काफी दुख में है। इसी बीच चोरों ने भी इनके घर को तबाह कर दिया। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली है। घटना सरिया थाना क्षेत्र की है। भुक्तभोगी सरस्वती देवी ने बताया कि मेरे दामाद की मौत हो गई थी। हम सब वहीं गये हुए थे। लेकिन जब वापस आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा है। 


5 लाख की संपत्ति ले गये हैं
परिवार वालों को सामान देखकर बात समझ में आ गई कि घर में चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति चोर उड़ा ले गए हैं। इधर घटना की सूचना सरिया पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 


घर का पूरा सामना भी बिखेर दिया 
बताया जा रहा है कि 15 नवंबर की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया गया है। यह परिवार दामाद की मौत से पहले ही दुख में थे। इसी दौरान चोरों ने घर में कीमती सामानों की चोरी कर ली। साथ ही सामानों को बिखेर दिया। सोमवार को जब घरवाले दामाद के घर से लौटे तब घर का ताला टूटा पाया। साथ ही देखा कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. बिखरे सामानों को देखकर घरवाले दंग रह गए। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N